Categories
ग्राहक सेवा

के.पी.ओ. कार्यकारी

Stream: सामान्य | GN017 | NCS: लागू नहीं

नॉलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग (के.पी.ओ.) नॉलेज इंटेंसिव गतिविधियों को आउटसोर्स करने की प्रक्रिया है। जिस व्यक्ति को आमतौर पर काम की जिम्मेदारी दी जाती है उसे के.पी.ओ. कार्यकारी (KPO executive) कहा जाता है और उसके पास आमतौर पर किसी विशेष क्षेत्र में एडवांस्ड डिग्री और विशेषज्ञता होती है।

Categories
ग्राहक सेवा

सहायक सौंदर्य थेरेपिस्ट

Stream: सामान्य | V007 | NCS: 5142.0101

एक सहायक सौंदर्य थेरपिस्ट से सौंदर्य थेरपी , स्वास्थ्य और स्वच्छता की मूल बातें जानने की उम्मीद की जाती है। वे विभिन्न सौंदर्य सेवाएं जैसे मैनीक्योर, पेडीक्योर, फेशियल और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करते हैं। वे सैलून के रखरखाव में सहायता करते हैं और अन्य कार्यों जैसे उपयोग की जाने वाली चीजों के रखरखाव, सैलून की सफाई, उपचार के लिए आवश्यक वस्तुओं को तैयार करना, उपलब्ध स्टॉक की जांच करने में भी सहायता करता है।

Categories
ग्राहक सेवा ललित कलाएं

बैम्बू यूटिलिटी प्रोडक्ट टेलर

Stream: सामान्य | V034 | NCS: लागु नहीं

एक बैम्बू यूटिलिटी प्रोडक्ट टेलर को विशिष्ट डिज़ाइन और प्रकार के बांस उपयोगिता उत्पादों का उत्पादन करने के लिए सिलाई मशीन(बांस आधारित सामग्री सहित) – द्वारा विभिन्न घटकों की सिलाई हेतु उसके संचालन में प्रशिक्षित किया जाता है। प्रशिक्षण में सिलाई मशीन की बुनियादी मरम्मत के साथ-साथ सिलाई मशीन, धागे के प्रकार, सुई के प्रकार की समझ भी शामिल है।

Categories
ग्राहक सेवा

जीवन बीमा एजेंट

Stream: सामान्य | V013 | NCS Code: 3321.01

एक जीवन बीमा एजेंट अपने ग्राहकों के जीवन और स्वास्थ्य का बीमा कराने की आवश्यकता से अच्छी तरह परिचित होता है। वह उपलब्ध विभिन्न बीमा उत्पादों/सेवाओं के बारे में सलाह देता है और विकल्प प्रदान करता है। वह बीमित व्यक्ति को उनके दावों को निपटाने में मदद करता है।

Categories
ग्राहक सेवा लिपिक सेवा

रिसेप्शनिस्ट

Stream: सामान्य | GN001 | NCS: 4224.0100

एक रिसेप्शनिस्ट (Receptionist) एक प्रोफेशनल है जो किसी संगठन के फ्रंट डेस्क का प्रबंधन करता है। वे आमतौर पर ग्राहकों के लिए संपर्क का पहला बिंदु होते हैं। वे विभिन्न क्लेरिकल कार्य भी करते हैं, जैसे टेलीफोन का जवाब देना, संदेश लेना, मिलने का समय निर्धारित करना, दस्तावेजों को सम्भालना और बनाए रखना, यात्रा की व्यवस्था करना और कामकाज चलाना।

Categories
ग्राहक सेवा लिपिक सेवा

ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर

Stream: सामान्य | GN002 | NCS: लागू नहीं

एक ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर (Office Administrator) एक प्रोफेशनल होता है जो अपने संगठन के कार्यालय में कई प्रकार के कार्यों की देखरेख करता है। उनकी जिम्मेदारियों में कर्मचारियों की निगरानी करना, कार्यालय संचालन और प्रक्रियाओं का आयोजन करना, पेरोल तैयार करना, पत्राचार को नियंत्रित करना, फाइलिंग सिस्टम को डिज़ाइन करना, आपूर्ति आवश्यकताओं की समीक्षा करना और अप्रूव करना तथा क्लेरिकल कार्यों को सौंपना और निगरानी करना शामिल है।

Categories
ग्राहक सेवा विधिक सेवाएं

जासूस

Stream: सामान्य | GN015 | NCS: 3355.0300

जासूस (Detective) एक प्रशिक्षित प्रोफेशनल है जो या तो पुलिस बल का सदस्य या एक निजी इन्वेस्टिगेटर होता है, जिसका कार्य अपराधों को सुलझाना है। वे आपराधिक और दीवानी (Criminal and civil) दोनों प्रकार के मामलों को संभाल सकते हैं।