Categories
कृषि गणित एवं विज्ञान

कृषि इंजीनियर

Stream: विज्ञान | E02 | NCS: 2141.0900′

एक कृषि इंजीनियर एक प्रोफेशनल है जो कृषि और इंजीनियरिंग के सिद्धांतों को लागू और उनका उपयोग करता है ताकि इस क्षेत्र में समस्याओं का समाधान किया जा सके । वे नई कृषि तकनीकों को डिजाइन और विकसित करते हैं जो खेती को दीर्घकालिक, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल कुशल बनाने में मदद करती हैं। उनकी भूमिकाओं में उपकरण और मशीनरी का डिजाइन तैयार करना, उसका निर्माण और आधुनिकीकरण करना ताकि भूमि उपयोग में सुधार हो सके , उपज में वृद्धि हो सके और संसाधनों का संरक्षण किया जा सके।

Categories
गणित एवं विज्ञान परिवहन

रेल्वे इंजीनियर

Stream: विज्ञान | E020 | NCS: लागू नहीं

रेलवे इंजीनियरिंग सभी प्रकार की रेल परिवहन प्रणालियों के डिजाइन, निर्माण और संचालन से संबंधित है। रेलवे इंजीनियरिंग में अक्सर अलग-अलग तरह की इंजीनियरिंग शामिल है जैसे सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि।

Categories
गणित एवं विज्ञान भवन - निर्माण व्यवसाय

आर्किटेक्ट

Stream: विज्ञान | E051 | NCS: 2161.0100

आर्किटेक्ट विभिन्न संरचनाओं के निर्माण की योजना, डिजाइन और निरीक्षण करते हैं। वे सुनिश्चित करते हैं कि ये संरचनाएं लोगों के लिए मजबूत और सुरक्षित हों।

Categories
गणित एवं विज्ञान प्रबंधन

वित्तीय इंजीनियर

Stream: विज्ञान | E015 | NCS: लागू नहीं

वित्तीय इंजीनियर वित्तीय समस्याओं का समाधान करने के लिए कंप्यूटर विज्ञान, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र और गणित में अपने ज्ञान का उपयोग करते हैं। वे अक्सर वित्तीय अनुबंधों और जोखिमों, निवेश नियमों को लागू करने ,आदि जैसी समस्याओं का समाधान करते हैं।

Categories
गणित एवं विज्ञान प्रबंधन

फ़ूड इंजीनियर

Stream: विज्ञान | E035 | NCS: 2145.0800′

फूड इंजीनियरिंग खाद्य निर्माण से संबंधित एक वैज्ञानिक और बहु-विषयक क्षेत्र है। कच्चे माल को खाद्य के रूप में बदलने में नई औद्योगिक प्रक्रियाओं को लागू करने के लिए फ़ूड इंजीनियर जिम्मेदार हैं। क्षेत्र में इसकी पैकेजिंग, भंडारण और वितरण भी शामिल है।