Categories
भवन - निर्माण व्यवसाय

प्रॉपर्टी मैनेजर

Stream: सामान्य | GN012 | NCS: 3334.0100

जब मालिक व्यक्तिगत रूप से अपनी अचल प्रॉपर्टी पर ध्यान देने में असमर्थ होता है तब एक प्रॉपर्टी या एस्टेट मैनेजर एक फीस के बदले उस प्रॉपर्टी का प्रबंधन करता है। एक प्रॉपर्टी मैनेजर की मुख्य भूमिका व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करना है कि जिस प्रॉपर्टी का वे प्रबंधन कर रहे हैं वह हर समय अच्छी स्थिति में रहे।

Categories
शिक्षा सेवाएं

सहायक अध्यापक

Stream: सामान्य | ED008 | NCS: लागू नहीं

छात्रों को एक समृद्ध और उत्पादक शैक्षिक वातावरण प्रदान करने के लिए सहायक शिक्षक प्रमुख शिक्षकों, प्रशासकों और कक्षा सहायकों के साथ सहयोग करते हैं। वे दोपहर के भोजन, अवकाश और क्षेत्र यात्राओं जैसी गैर-कक्षा सेटिंग्स में छात्रों की देखरेख करते हैं, और वे निर्देशात्मक सामग्री को सुदृढ़ करने के लिए कक्षा में छात्रों के साथ छोटे समूहों या उनके साथ में काम करते हैं।

Categories
शिक्षा सेवाएं

लेक्चरर (कॉलेज और विश्वविद्यालय)

Stream: सामान्य | ED009 | NCS: 2310.0100′

लेक्चरर एक प्रोफेशनल है जो किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में एक विषय पढ़ाता है। लेक्चरर के पास विभिन्न मॉड्यूल या विषय क्षेत्र के डिज़ाइन,विकास और अध्ययन और शिक्षण सामग्री का उत्पादन तथा समर्थन करने का कार्य है।वे विश्वविद्यालय की रणनीतियों, नीतियों और प्रक्रियाओं के अनुसार शिक्षण कार्यक्रमों के कुशल वितरण को सुनिश्चित करते हैं।

Categories
शिक्षा सेवाएं

करिक्यूलम डेवेलपर

Stream: सामान्य | ED010 | NCS: लागू नहीं

करिक्यूलम डेवेलपर एक प्रशिक्षित शैक्षिक प्रोफेशनल है जो निर्देशात्मक तथा शिक्षण योग्य सामग्री बनाता है जिसका उपयोग शिक्षक कक्षाओं में सिखाने हेतु करते हैं।

Categories
ग्राहक सेवा ललित कलाएं

स्ट्रिंगिंग/बीडिंग आर्टिसन (फैशन ज्वेलरी)

Stream: सामान्य | V032 | NCS: लागु नहीं

स्ट्रिंगिंग/बीडिंग आर्टिसन एन.एस.क्यू.एफ. प्रशिक्षण के फैशन ज्वेलरी सेक्शन का हिस्सा है। स्ट्रिंग करने वाले कारीगरों को कच्चे माल को तैयार करने/अलग करने, दिए गए डिज़ाइन के अनुसार स्ट्रिंग बीड्स, क्लैस्प तैयार करने और फिर डिज़ाइन के अनुसार गहना तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। उन्हें दोषों की जांच करने और निर्धारित गुणवत्ता मानकों को प्राप्त करके उत्पाद को पूरा करने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाता है।

Categories
ग्राहक सेवा

बिना शस्त्र वाला सुरक्षा गार्ड

Stream: सामान्य | V084 | NCS: 5414.0501

एक सुरक्षा गार्ड एक इमारत या उसके लोगों की रक्षा करने की कोशिश करता है। सुरक्षा गार्ड या तो सशस्त्र या बिना शस्त्र वाला हो सकता है। एक बिना शस्त्र वाले सुरक्षा गार्ड की मुख्य जिम्मेदारी में चोरी, आपराधिक कृत्यों, आपात स्थितियों, आग और अन्य अप्रत्याशित घटनाओं से बचाव करना शामिल है।

Categories
ग्राहक सेवा

जनरल हाउसकीपर

Stream: सामान्य | V009 | NCS: 5151.0201

एक हाउसकीपर संपत्ति (Property) और सामान्य क्षेत्रों की सफ़ाई हेतु झाडू, पोछा और झाड़-पोंछ आदि के लिए जिम्मेदार होता है। उन्हें सौंपे गए सभी हाउसकीपिंग कार्यों को समय पर पूरा करना होता है और कार्यस्थल पर साफ-सफाई बनाए रखनी होती है। हाउसकीपिंग के लिए सही प्रक्रियाओं का हमेशा पालन करना होता है।

Categories
ग्राहक सेवा

शोरूम होस्टेस / होस्ट

Stream: सामान्य | V017 | NCS: लागु नहीं

शोरूम होस्टेस / होस्ट ग्राहकों को संभालने वाला पहला व्यक्ति होता है और किसी भी व्यवसाय के फ्रंट ऑफिस को संभालने के लिए जिम्मेदार होता है। वे शोरूम में आने वाले ग्राहकों को अटेंड करते हैं, उनके प्रश्नों को हल करते हैं, और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हैं तथा शोरूम सुविधा और ग्राहक अनुरोधों के बीच समन्वयक (Coordinator) के रूप में कार्य करते हैं।

Categories
ग्राहक सेवा

एयरलाइन कार्गो सहायक

Stream: सामान्य | V099 | NCS: लागु नहीं

एक एयरलाइन कार्गो सहायक एयर कार्गो संचालन के सुचारू प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होता है। इसमें दस्तावेज़ीकरण, ग्राहक सेवा, स्वीकृति, वितरण, उपकरण संचालन और परिवहन शामिल हैं, लेकिन इन तक सीमित नहीं हैं।

Categories
ग्राहक सेवा

वेस्ट कलेक्टर

Stream: सामान्य | V085 | NCS: 9611.0201

एक वेस्ट कलेक्टर को गलियों, कूड़ेदानों, लैंडफिल, सामग्री रिकवरी सुविधाओं आदि से अपशिष्ट, कूड़ा या कचरा इकट्ठा करने और अलग करने का काम सौंपा जाता है। एक वेस्ट कलेक्टर काम आ सकने वाले कचरे को रिसायकिल करने और काम ना आ सकने वाले कचरे का निपटान करता है।