Stream: सामान्य | SS027 | NCS: 2632.1200′
एक भूगोलवेत्ता पृथ्वी और उसकी भूमि, उसके निवासियों और आसपास की चीजों के साथ किस प्रकार सम्बंधित हैं, उसका अध्ययन करता है। प्राकृतिक घटनाओं के व्यापक ज्ञान के साथ, वे पैटर्न की पहचान करते हैं और भविष्यवाणियां करते हैं कि विभिन्न प्राकृतिक घटनाएं और मानव व्यवहार पारिस्थितिक तंत्र को कैसे प्रभावित कर सकते हैं, जिसमें पृथ्वी के आसपास का वातावरण, पानी में रहने वाले जीव और जानवरों व पौधों के आवास शामिल हैं। मानव भूगोलवेत्ता और भौतिक भूगोलवेत्ता-दो मुख्य प्रकार के भूगोलवेत्ता हैं। भूगोलवेत्ता अपने काम में कई तकनीकों का उपयोग करते हैं, जैसे जी.आई.एस., रिमोट सेंसिंग और ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जी.पी.एस.)।